Shree Vindhyeshvari Chalisa (Hindi)

 

श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा

नमो नमो विन्ध्येश्वरी, नमो नमो जगदम्ब ।

सन्त जनों के काज हित, करतीं नहीं विलम्ब ॥


जय जय जय विन्ध्याचल रानी । 

आदिशक्ति जग विदित भवानी ॥

सिंहवाहिनी जय जग माता । 

जय जय जय त्रिभुवन सुखदाता ॥

कष्ट निवारिनि जय जग देवी ।

जय जय जय असुरासुर सेवी ॥

महिमा अमित अपार तुम्हारी ।

शेष सहस-मुख बरनत हारी ॥

दीनन के दुःख हरत भवानी ।

नहिं देख्यो तुमसम कौउ दानी ॥

सबकर मनसा पुरवत माता ।

महिमा अमित जगत विख्याता ॥

जो जन ध्यान तुम्हारी लावै ।

सो तुरतहिं वांछित फल पावै ॥

तुम्हीं वैष्णवी औ’ रुद्रानी ।

तुमही शारद औ’ ब्रह्मानी ॥

रमा राधिका श्यामा काली ।

मातु सदा सन्तन प्रतिपाली ॥

उमा माधवी चण्डी ज्वाला ।

बेगि मोहि पर होहु दयाला ॥

तुमही हिंगलाज महरानी ।

तुम्हीं शीतला अरु बिज्ञानी ॥

तुमहीं लक्ष्मी जग सुखदाता ।

दुर्गा दुर्ग बिनाशिनि माता ॥

तुम जाह्नवी और उन्नानी ।

हेमावति अम्बे निर्बानी ॥

अष्टभुजी वाराहिनि देवी ।

ब्रह्मा विष्णु सदा शिव सेवी ॥

चौंसट्ठी देवी कल्यानी ।

गौरि मंगला सब गुन खानी ॥

पाटन मुम्बा दन्त कुमारी ।

भद्रकालि सुन विनय हमारी ॥

बज्रधारिणी शोक-नाशिनी ।

आयु रक्षिणी विन्ध्यवासिनी ॥

जया और विजया बैताली ।

मातु संकटी अरु बिकराली ॥

नाम अनन्त तुम्हार भवानी ।

बरनौं किमि मैं जन अज्ञानी ॥

जा पर कृपा मातु तव होई ।

तो वह करै चहै मन जोई ॥

कृपा करहु मो पर महरानी ।

सिद्ध करिअ अम्बे मम बानी ॥

जो नर धरे मातु कर ध्याना ।

ताकर सदा होय कल्याना ॥

विपति ताहि सपनेहु नहिं आवै ।

जो देवी को जाप करावै ॥

जो नर पर ऋण होय अपारा ।

सो नर पाठ करै सतबारा ॥

निश्वय ऋणमोचन होइ जाई ।

जो नर पाठ करै मन लाई ॥

अस्तुति जो नर पढ़े-पढ़ावै ।

या जग में सो बहु सुख पावै ॥

जाको व्याधि सतावै भाई ।

जाप करत सब दूरि पराई ॥

जो नर बन्दी-गृह महँ होई ।

बार हजार पाठ कर सोई ॥

निश्चय बन्धन ते छुटि जाई ।

सत्य वचन मम मानहु भाई ॥

जा पर जो कछु संकट होई ।

सादर देविहिं सुमिरै सोई ॥

पुत्र प्राप्ति इच्छा कर जोई ।

विधिवत देविहिं सुमिरै सोई ॥

पाँच वर्ष नित पाठ करावै ।

नौरातर महँ विप्र जिमावै ॥

निश्चय होंय प्रसन्न भवानी ।

पुत्र देहिं ताकहँ गुन खानी ॥

ध्वजा नारियल आनि चढ़ावै ।

विधि समेत पूजन करवावै ॥

नित प्रति पाठ करै मन लाई ।

प्रेम सहित नहिं आन उपाई ॥

यह श्री विन्ध्याचल चालीसा ।

रंक पढ़त होवे अवनीसा ॥

यह जनि अचरज मानहु भाई ।

मातु कृपा संभव होई जाई ॥

जय जय जय जगमातु भवानी ।

कृपा करहु मो पर जन जानी ॥


॥ इति श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा समाप्त ॥


Popular posts from this blog

Shree Hanuman Chalisa (Hindi)

Shree Durga Chalisa in Hindi

Shri Brihaspativar Vrat Katha (Hindi)