Shree Shiv Ji Ki Aarti (Hindi)

 

शिवजी की आरती

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारं |

सदा वसन्तं ह्रदयाविन्दे भंव भवानी सहितं नमामि ॥


जय शिव ओंकारा हर ॐ शिव ओंकारा |

ब्रम्हा विष्णु सदाशिव अद्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव ओंकारा......


एकानन चतुरानन पंचांनन राजे |

हंसासंन ,गरुड़ासन ,वृषवाहन साजे॥ ॐ जय शिव ओंकारा......


दो भुज चारु चतुर्भज दस भुज अति सोहें |

तीनों रुप निरखता त्रिभुवन जन मोहें॥ ॐ जय शिव ओंकारा......


अक्षमाला ,बनमाला ,रुण्ड़मालाधारी |

चंदन , मृदमग सोहें, भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा......


श्वेताम्बर,पीताम्बर, बाघाम्बर अंगें |

सनकादिक, ब्रम्हादिक ,भूतादिक संगें॥ ॐ जय शिव ओंकारा......

ॐ जय शिव ओंकारा......


कर के मध्य कमड़ंल चक्र ,त्रिशूल धरता |

जगकर्ता, जगभर्ता, जगसंहारकर्ता ॥ ॐ जय शिव ओंकारा......


ब्रम्हा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका |

प्रवणाक्षर मध्यें ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव ओंकारा......


काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रम्हचारी |

नित उठी भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा......


त्रिगुण शिवजी की आरती जो कोई नर गावें |

कहत शिवानंद स्वामी मनवांछित फल पावें ॥ ॐ जय शिव ओंकारा.....


जय शिव ओंकारा हर ॐ शिव ओंकारा|

ब्रम्हा विष्णु सदाशिव अद्धांगी धारा॥ ॐ जय शिव ओंकारा.....


Popular posts from this blog

Shree Hanuman Chalisa (Hindi)

Shree Durga Chalisa in Hindi

Shri Brihaspativar Vrat Katha (Hindi)