Shree Saraswati Mata ji ki Aarti (Hindi)

 

श्री सरस्वती आरती

कज्जल पुरित लोचन भारे, स्तन युग शोभित मुक्त हारे |

वीणा पुस्तक रंजित हस्ते, भगवती भारती देवी नमस्ते॥

जय सरस्वती माता ,जय जय हे सरस्वती माता |

दगुण वैभव शालिनी ,त्रिभुवन विख्याता॥

जय सरस्वती माता ,जय जय हे सरस्वती माता | 


चंद्रवदनि पदमासिनी , घुति मंगलकारी | 

सोहें शुभ हंस सवारी,अतुल तेजधारी ॥

जय सरस्वती माता ,जय जय हे सरस्वती माता | 


बायेँ कर में वीणा ,दायें कर में माला | 

शीश मुकुट मणी सोहें ,गल मोतियन माला ॥

जय सरस्वती माता ,जय जय हे सरस्वती माता | 


देवी शरण जो आयें ,उनका उद्धार किया 

पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥

जय सरस्वती माता ,जय जय हे सरस्वती माता | 


विद्या ज्ञान प्रदायिनी , ज्ञान प्रकाश भरो | 

मोह और अज्ञान तिमिर का जग से नाश करो ॥

जय सरस्वती माता ,जय जय हे सरस्वती माता |


धुप ,दिप फल मेवा माँ स्वीकार करो |

ज्ञानचक्षु दे माता , भव से उद्धार करो ॥

जय सरस्वती माता ,जय जय हे सरस्वती माता |


 माँ सरस्वती जी की आरती जो कोई नर गावें |

हितकारी ,सुखकारी ग्यान भक्ती पावें ॥ 

सरस्वती माता ,जय जय हे सरस्वती माता |


 सदगुण वैभव शालिनी ,त्रिभुवन विख्याता॥

 जय सरस्वती माता ,जय जय हे सरस्वती माता |


Popular posts from this blog

Shree Hanuman Chalisa (Hindi)

Shree Durga Chalisa in Hindi

Shri Brihaspativar Vrat Katha (Hindi)